मॉडल-ऐक्टर और फिटनेस प्रमोटर ने बताया है कि उनकी पत्नी उन्हें प्यार से 'पापाजी' कहकर बुलाती हैं। बता दें कि 53 साल के मिलिंद और 28 साल की अंकिता ने साल 2018 में शादी की थी। इनके बीच उम्र के फासले के कारण यह कपल काफी चर्चा में रहा था। इस मुद्दे पर यह सेलिब्रिटी कपल एक साथ एक विज्ञापन में साथ दिखाई दिया था। इस विज्ञापन पर कई यूजर्स ने कॉमेंट किया था। ऐसे ही एक कॉमेंट में कहा गया था, 'अंकिता को मिलिंद को पापाजी कहकर बुलाना चाहिए।' इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'हां, वह कभी-कभी ऐसा करती हैं।' अपने पति मिलिंद के इस जवाब पर अंकिता भी खिलखिलाकर हंस दीं। लोगों के अजीब कॉमेंट्स पर अंकिता ने कहा, 'अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जिससे पूरी सोसायटी बहुत खुश है लेकिन आप खुद खुश नहीं हैं तो फिर क्या फायदा है।' मिलिंद ने कहा कि उनकी पत्नी और उनके बीच के उम्र का फासला उतना ही है जितना उनके और उनकी मां के बीच है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह क्या है लेकिन मैं उनसे प्यार करता हूं।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2AkMNKY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment