ऐक्टर बॉलिवुड के टॉप ऐक्टर्स में शामिल हैं। वरुण बेहतरीन ऐक्टिंग के साथ ही अपने फिटनेस का भी खूब ख्याल रखते हैं। इसके अलावा उनका मस्त मौला अंदाज भी फैन्स को खूब पसंद आता है। एक तरफ अपनी दमदार और इमोशनल ऐक्टिंग से वह किसी को भी रुला सकते हैं, वहीं रिऐलिटी शोज में वह सबको खूब हंसाते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी अकसर वरुण अपने मजेदार विडियो शेयर करते हैं। अब वरुण धवन ने एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह अलताफ राजा के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वरुण धवन ने एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में वह वरुण शर्टलेस हैं और अपनी टोन्ड बॉडी में अपने जिम ट्रेनर के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों पूरे मस्ती के मूड में हैं। वहां अलताफ राजा के गाने '' पर दोनों थिरकने लगते हैं। फिर जो हुआ उसे देखकर फैन्स लोट-पोट हो रहे हैं। आप भी देखिए, वरुण का यह मजेदार अंदाज। वरुण धवन पिछली बार फिल्म करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में नजर आए थे। फिलहाल वरुण 'कुली नं. 1' के रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, वरुण 'एबीसीडी' फ्रैंचाइज की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में भी नजर आने वाले हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/301TPmO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment