करीना कपूर अपने स्टाइल स्टेटमेंट और गॉर्जस अंदाज से फैन्स को इंप्रेस करने में कभी भी फेल नहीं होती हैं। बात चाहें परफेक्ट आइलाइनर की हो या फिर रिप्ड जीन्स या फिर डेनिम शर्ट्स, करीना हर लुक में काफी स्टालिश लगती हैं। यही वजह है कि करीना फैन्स के लिए स्टाइल आइकॉन हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि करीना खुद अपने लुक में सबसे ज्यादा किस चीज का ध्यान रखती हैं। आपको बता दें कि करीना को फुटवेअर का काफी शौक है। यही वजह है कि वह फुटवेअर के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं। उनके पास फुटवेअर की अच्छी-खासी वेराइटी भी मौजूद है। करीना चप्पल को भी कूल बना देती हैं तो वहीं बेसिक स्नीकर्स और न्यूड हील्स में भी रॉकिंग लगती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीना अपने शूज के कलेक्शन से ऑब्ससेस्ड हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना इन दिनों एक टीवी डांस रिऐलिटी शो को जज कर रही हैं। बड़े पर्दे की बात करें तो वह इरफान खान स्टारर अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी। यह फिल्म इरफान की फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31oWrrK
via IFTTT
No comments:
Post a Comment