Sunday, September 15, 2019

Akshay Kumar ने बेटे आरव के बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

ऐक्टर अक्षय कुमार भले ही सुपरस्टार हों और उनका शेड्यूल हमेशा प्रॉजेक्ट्स के कारण बिजी रहता हो लेकिन उनके लिए पहली प्राथमिकता हमेशा फैमिली ही रहती हैं। खासतौर से वह अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ टाइम स्पेंड करना नहीं भूलते। अक्षय अपने बेटे के साथ पिता से ज्यादा दोस्त जैसा रिश्ता रखते हैं, कुछ ऐसी ही फीलिंग्स जाहिर करते हुए उन्होंने आरव के बर्थडे पर इमोशनल पोस्ट शेयर की। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे की तस्वीर शेयर की, जिसमें आरव हमेशा की तरह ही स्मार्ट नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ ऐक्टर ने लिखा, 'एक चीज जो मैंने अपने पिता से सीखी वह यह थी कि अगर मैं कभी भी मुश्किल में फंसा तो मैं उनसे डरने की जगह उन पर निर्भर हो सकता था। आज जब आरव के मोबाइल पर स्पीड डायल में अपना नंबर देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैं भी सही परवरिश कर रहा हूं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा और तुम्हें गाइड करता रहूंगा। हैपी बर्थडे आरव'। ट्विंकल ने की नए वेंचर की घोषणाट्विंकल खन्ना ने आरव के बर्थडे पर फैन्स को जानकारी दी कि वह नया वेंचर शुरू करने जा रही हैं। इसका एक विडियो भी उन्होंने शेयर किया। कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा, 'आज मेरे बेटे का बर्थडे है लेकिन इस महीने मेरा एक और बेबी आने वाला है जो है ट्वीक इंडिया। एक ओर हम जहां तैयारी में जुटे हुए हैं वहीं इसकी एक झलक हम आपके सामने पेश कर रहे हैं'। वैसे आरव की बात करें तो फिलहाल वह लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। आरव पिता अक्षय की तरह ही मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट हैं और कुकिंग में भी माहिर हैं। उन्हें ज्यादातर अपने पैंरंट्स के साथ ही स्पॉट किया जाता है। आरव के गुड लुक्स काफी सुर्खियां बटोरते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LxPX49
via IFTTT

No comments:

Post a Comment